जौनपुर, नवम्बर 17 -- Jaunpur News: शाहगंज। कोतवाली क्षेत्र के बड़ागांव पुलिया के समीप सड़क हादसे में बाइक सवार दो युवक गंभीर रूप से घायल हो गए। दोनों को प्राथमिक उपचार के बाद जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया। सरपतहां थाना क्षेत्र के मदनकोल गांव निवासी 20 वर्षीय अनुराग पुत्र जयनारायण उपाध्याय और बरौत गांव निवासी 24 वर्षीय निन्हकू पुत्र लालमन बाइक से शाहगंज आ रहे थे। बड़ागांव पुलिया के पास अज्ञात वाहन की चपेट में आने से दोनों घायल हो गए। सूचना पर पहुंची पुलिस ने स्थानीय लोगों की मदद से घायलों को राजकीय चिकित्सालय पहुंचाया। चिकित्सकों ने हालत गंभीर देखते हुए दोनों को जिला अस्पताल रेफर कर दिया।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...