जौनपुर, अक्टूबर 23 -- Jaunpur News: नौपेड़वा। बक्शा थाना क्षेत्र के लखौवा बाजार के समीप अज्ञात वाहन की चपेट में आने से शुक्रवार को बाइक सवार युवक की मौत हो गई। थानाध्यक्ष प्रशांत कुमार सिंह ने बताया कि लखौवा गांव निवासी 44 वर्षीय अवधेश कुमार मौर्य बाइक से बाजार की तरफ आये थे। हाइवे पर ही अज्ञात चार पहिया वाहन की चपेट में गए। लोग उन्हें अस्पताल पहुंचाया, लेकिन उपचार के दौरान मौत हो गई। घटना की सूचना मिलते ही परिजन मौके पर पहुंचे। घटना से परिवार में कोहराम मच गया। पुलिस ने शव पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...