जौनपुर, अगस्त 23 -- Jaunpur News: जौनपुर। सरायख्वाजा थाना क्षेत्र के जासोपुर गोकुल ढाबा के पास शनिवार की सुबह जौनपुर शाहगंज लुंबिनी मार्ग जासोपुर गोकुल ढाबा के पास अज्ञात वाहन की चपेट में आने से एक महिला की मौत हो गई। सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंचकर शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। बता दें कि शनिवार की सुबह जौनपुर शाहगंज लुंबिनी मार्ग पर जासोपुर गोकुल ढाबा के पास एक अज्ञात वाहन की चपेट में आने से एक विक्षिप्त महिला की मौके पर मौत हो गई। स्थानीय लोगों ने इसकी सूचना पुलिस को दी। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में ले ली। पहचान नहीं हो सकी।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...