Jaunpur News: अज्ञात रोडवेज चालक के खिलाफ मुकदमा
जौनपुर, अगस्त 22 -- Jaunpur News: मछलीशहर, हिन्दुस्तान संवाद। कोतवाली पुलिस ने दुर्घटना कर फरार हो गए अज्ञात रोडवेज चालक के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर खोजबीन शुरू कर दी है। पंवारा थाना क्षेत्र के मड़वादोदक गांव निवासी नागेंद्र बहादुर यादव के अनुसार उनके पिता मुरलीधर यादव निजी कार्य से सोमवार को मछलीशहर आए हुए थे। कार्य निपटाकर वापस घर लौटने के लिए मुंगरा बादशाहपुर चौराहे पर वाहन का इंतजार कर रहे थे। इसी दौरान एक रोडवेज बस के ड्राईवर ने लापरवाही पूर्वक वाहन चलाते हुए उनके पैर को कुचल दिया। जिससे उनका पैर टूट गया और गंभीर चोट लग गई। मौके पर मौजूद लोगो ने एंबुलेंस की सहायता से सीएचसी भिजवाया। प्रभारी निरीक्षक विनीत रॉय ने बताया आरोपित अज्ञात रोडवेज चालक के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर खोजबीन की जा रही है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.