Jaunpur News: अज्ञात बाइक की टक्कर से वृद्ध गंभीर
जौनपुर, नवम्बर 14 -- Jaunpur News: बरसठी। थाना क्षेत्र के पल्टूपुर गांव निवासी दल्लू यादव गुरुवार को भन्नौर बाजार से वापस जाते समय अज्ञात बाइक सवार ने टक्कर मार दी। हादसे में उनके सिर और पैर में गंभीर चोटें आईं। स्थानीय लोगों की मदद से उन्हें सीएचसी पहुंचाया गया, जहां चिकित्सकों ने हालत गंभीर देखते हुए जिला अस्पताल रेफर कर दिया। बताया जाता है कि सिर में गंभीर चोट लगने से उनकी यादाश्त चली गयी है। इस मामले में उनके पुत्र लालधारी ने पुलिस को तहरीर देकर अज्ञात बाइक चालक के खिलाफ शिकायत की। पुलिस ने तहरीर के आधार पर अज्ञात बाइक और चालक के खिलाफ संबंधित धाराओं में मुकदमा दर्ज कर लिया। यह भी पढ़ें- Auraiya News: औरैया में बाइक की टक्कर से राहगीर का कंधा जख्मी, चालक पर मुकदमा
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्र...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.