जौनपुर, अक्टूबर 12 -- Jaunpur News: सुजानगंज (जौनपुर), हिन्दुस्तान संवाद। क्षेत्र के नारीपुर गांव निवासी 59 वर्षीय ओमप्रकाश मिश्र उर्फ 'पप्पू' की रविवार की रात घर से महज एक किलोमीटर की दूरी पर अज्ञात बदमाशों ने हत्या कर दी। सुबह जब ग्रामीणों ने शव देखा, तो इलाके में कोहराम मच गया। मृतक ओमप्रकाश मिश्र, नारीपुर गांव के पूर्व प्रधान राजेंद्र मिश्र 'रज्जन' के छोटे भाई थे। शव की स्थिति देखकर यह अनुमान लगाया जा रहा है कि हत्यारों ने सिर और चेहरे पर किसी भारी व ठोस चीज से प्रहार कर उनकी हत्या की है। सुबह राहगीरों और ग्रामीणों द्वारा शव देखे जाने के बाद मौके पर भारी भीड़ जमा हो गई। सूचना पाकर मौके पर पुलिस पहुंच गई। घटना से आक्रोशित परिजन और ग्रामीण शव को उठाने नहीं दे रहे हैं। परिजनों की मांग है कि मौके पर किसी उच्च अधिकारी को बुलाया जाए, तभी आग...