जौनपुर, जुलाई 25 -- Jaunpur News: बरईपार। तेजीबाजार थाना क्षेत्र के बरईपार गांव निवासी सियाराम ऊमरबैश्य बरईपार बाजार में दाना भूजने का काम करते हैं। रोजाना की तरह गुरुवार रात लगभग नौ बजे अपनी दुकान बंद करके ठेला लेकर अपने भतीजे ओमप्रकाश के साथ घर जा रहे थे। रास्ते में मुंह बांधे चार अज्ञात बदमाशों ने लाठी डंडे से हमला कर घायल कर दिया। शोर सुनकर जब आसपास के लोग दौड़े तो बदमाश भाग निकले। सूचना पाकर मौके पर पहुंची पुलिस घायलों को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र ले गई। थानाध्यक्ष तेजी बजार सत्येंद्र भाई पटेल ने बताया कि तहरीर के आधार पर चार अज्ञात बदमाशों के खिलाफ संबंधित धाराओं में मुकदमा दर्ज किया गया है। यह भी पढ़ें- Jaunpur News: चाचा-भतीजे पर हमला, चार अज्ञात पर केस

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...