जौनपुर, सितम्बर 25 -- Jaunpur News: जौनपुर, संवाददाता। अचानक मौसम बदलने के चलते गुरुवार की भोर से तेज हवा के साथ हो रही बारिश से जनजीवन प्रभावित हो गया। शाम तक बारिश का क्रम बने रहने से तापमान में गिरावट आई और मौसम सुहावना हो गया। लोगों को गर्मी और उमस से राहत मिली है। हालांकि लोगों को रोजमर्रा के काम निपटाने में परेशानी झेलनी पड़ी। इस बारिश से धान की फसल को तो लाभ मिला है लेकिन मक्का, उर्द और अरहर की फसल को नुकसान होने की संभावना बन गई है। अधिक पानी से ये फसलें उकठ जाएंगी। पौधे पीले होकर सूखने लगेंगे। न्यूनतम तापमान में दो डिग्री और अधिकतम तापमान में चार डिग्री सेल्सियस की कमी आई है। यह भी पढ़ें- Jaunpur News: भोर से हो रही बारिश, जनजीवन त्रस्त, धान को फायदा, उड़द और मक्का की फसल को नुकसान बारिश से सर्वाधिक दिक्कत सुबह पशुपालकों को हुई। ...