Jaunpur News: अगस्त माह के अंतिम दिन जमकर बरसे मेघ, 50 एमएम हुई बारिश
जौनपुर, सितम्बर 1 -- Jaunpur News: जौनपुर, संवाददाता। अगस्त माह के अंतिम दिन सोमवार को जमकर बारिश हुई। दोपहर तक धूपछांव के बाद आसमान में मेघ मड़राने लगे। दो बजे के आसपास बारिश शुरू हो गई जो देर रात तक रुक रुक होती रही। कुल 50 एमएम बारिश रिकार्ड की गई है। बारिश से कहीं पेड़ गिरे तो कहीं मकान का छज्जा धराशाई हो गया। शहर से लेकर गांव की सड़कों पर जल जमाव हो जाने से आवागमन में दुश्वारियां झंलनी पड़ी। हालांकि बारिश धान की फसल को लाभ पहुंचा रही है। इससे किसानों में खुशी व्याप्त है। दोपहर से शाम तक बारिश होने से शहर में दीवानी कचहरी स्थित नई बिल्डिंग के सामने एक फिट तक पानी जमा हो गया था। मियांपुर प्राथमिक विद्यालय के सामने कमर भर पानी लग जाने से लोगों को काफी घूम कर आवागमन करना पड़ा। कलेक्ट्रेट परिसर स्थित मियांपुर पुलिस चौकी के सामने जल भराव ह...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.