Jaunpur News: अकाल मौत का भय दिखाकर डेढ़ लाख के आभूषण की ठगी
जौनपुर, अक्टूबर 4 -- Jaunpur News: खेतासराय, हिन्दुस्तान संवाद। क्षेत्र के फरीदपुर गांव में शुक्रवार को तांत्रिक बनकर आए एक ठग ने बीमारी और अकाल मौत का डर दिखाकर एक परिवार से करीब डेढ़ लाख रुपये के सोने का आभूषण ठग लिया। हकीकत की जानकारी होने पर पीड़ित परिवार ने पुलिस से मदद की गुहार लगाई है। फरीदपुर गांव में राजेंद्र बिंद जलपान की दुकान करके परिवार का रोजी रोटी चलाता है। शुक्रवार की दोपहर तांत्रिक बनकर एक ठग दुकान पर पहुंचा। जलपान करने के दौरान ठग ने राजेंद्र को उसके परिवार में अकाल मौत का भय दिखाया। दुकानदार भयभीत होकर ठग के झांसे में आ गया। यह भी पढ़ें- Mau News: भिक्षुक के वेष में चमत्कार दिखा महिला से आभूषण ठगे जैसे जैसे ठग कहता गया राजेन्द्र बिंद और उसका परिवार वैसा ही करता गया। ठग ने घर से चावल मंगवाकर तन्त्र मन्त्र करने लगा। ठग के...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.