जौनपुर, अगस्त 24 -- Jaunpur News: जौनपुर, संवाददाता। सावन के हर सोमवार को शिव मंदिरों में भारी भीड़ होती है, लेकिन अंतिम सोमवार को शिवभक्त भगवान शिव के मंदिर में पहुंचकर जलाभिषेक, दुग्धाभिषेक आदि करते हैं। इस बार के अंतिम सोमवार को जिले के प्रमुख शिव मंदिरों में भारी भीड़ होने का अनुमान है, इसलिए मंदिर कमेटी और पुलिस प्रशासन ने मुकम्मल तैयारी कर ली है। जिले के दो शिव मंदिरों जलालपुर क्षेत्र के त्रिलोचन महादेव मंदिर और सुजानगंज के गौरीशंकर महादेव मंदिर में भीड़ अधिक होती है। हिसं. जलालपुर: क्षेत्र के ऐतिहासिक त्रिलोचन महादेव मंदिर परिसर में सावन के अंतिम सोमवार को लेकर सभी तैयारी पूरी कर ली गई है। यह भी पढ़ें- Azamgarh News: सावन का आखिरी सोमवार आज, जलाभिषेक के लिए उमड़े श्रद्धालु दूर दराज से जल लेकर आने वाले कांवरिया की संख्या बहुत कम है। ...