नई दिल्ली, सितम्बर 1 -- krishna janmashtami Puja Vidhi in Hindi: हर साल भाद्रपद माह के कृष्ण पक्ष की अष्टमी तिथि को जन्माष्टमी का त्योहार मनाया जाता है। इस साल जन्माष्टमी 4 सितंबर 2026, शुक्रवार को है। शास्त्रों के अनुसार, भगवान श्रीकृष्ण का जन्म भाद्रपद माह के कृष्ण अष्टमी तिथि और रोहिणी नक्षत्र में मध्यरात्रि को हुआ था। इस साल भगवान श्रीकृष्ण का 5253वां जन्मोत्सव मनाया जाएगा। इस साल ग्रहयोग ऐसे बनेंगे जैसे द्वापर युग में श्रीकृष्ण के जन्म के समय बने थे। चंद्रमा उच्च राशि वृषभ में गोचर करेगा। अष्टमी तिथि के साथ रोहिणी नक्षत्र भी विद्यमान रहेगा। मान्यता है कि इस दिन भगवान श्रीकृष्ण की शुभ मुहूर्त में विधि-विधान से पूजा करने से मनवांछित फल की प्राप्ति होती है और जीवन में सुख-समृद्धि और खुशहाली आती है। आइए जानते हैं घर पर आसान तरीके से कैसे...