नई दिल्ली, सितम्बर 2 -- जन्माष्टमी हिंदू धर्म के सबसे खास त्योहारों में से एक है। इस साल ये त्योहार 4 सितंबर, शुक्रवार को मनाया जाएगा। इस दिन भक्त भगवान श्रीकृष्ण के बाल स्वरूप लड्डू गोपाल की पूजा करते हैं और श्रद्धापूर्वक उपवास रखते हैं। कथाओं के मुताबिक श्रीकृष्ण का जन्म मध्यरात्रि में हुआ था, इसलिए सभी भक्त रात में श्रीकृष्ण का जन्मोत्सव धूम-धाम से सेलिब्रेट करते हैं। इस पूरे दिन महिलाएं तरह-तरह के पकवान तैयार करती हैं। भोग के लिए कई तरह की मीठी चीजों को तैयार किया जाता है। ऐसे में आप जन्माष्टमी पर भोग के लिए स्पेशल खीर तैयार कर सकती हैं। यहां सीखिए जन्माष्टमी भोग के लिए स्पेशल खीर कैसे बनाएं।भोग स्पेशल खीर बनाने के लिए सामग्री 1/4 कप चावल (20-30 मिनट तक भिगोया हुआ) 1 बड़ा चम्मच घी 1 तेज पत्ता 3-4, कुटी हुई इलायची 1 लीटर फुल-फैट दूध आध...