नई दिल्ली, सितम्बर 1 -- जन्माष्टमी का त्योहार भगवान श्रीकृष्ण के जन्मोत्सव के रूप में देश भर में बहुत धूमधाम से मनाया जाता है। इस साल ये दिन 4 सितंबर को मनाया जाएगा। इस खास मौके पर घरों में तरह-तरह के पकवान बनाए जाते हैं। जिन हिंदू घरों में लड्डू गोपाल की सेवा की जाती है वह भी इस दिन उन्हें भोग लगाने के लिए तरह-तरह की चीजों को तैयार करे हैं। ऐसे में इस दिन धनिया पंजीरी जरूर बनाई जाती है। माना जाता है कि ये भगवान श्रीकृष्ण को बहुत प्रिय है। ऐसे में ज्यादातर लोग भोग के लिए मार्केट से इसे खरीदकर लेकर आते हैं। जबकी ये घर भी फटाफट तैयार हो सकती है। झटपट बनने वाली धनिया पंजीरी घर पर आसानी से भोग के लिए बनाई जा सकती है। यहां सीखिए इसे बनाने का तरीका।धनिया पंजीरी बनाने की सामग्री -1 कप धनिया के बीज -6 बड़े चम्मच घी -12-14 बादाम -12-14 काजू -1/4 क...