नई दिल्ली, अगस्त 28 -- जन्माष्टमी 4 सितंबर को है। पूरे देश में जन्माष्टमी भगवान श्रीकृष्ण के जन्म की खुशी के रूप में मनाते हैं। इस खास मौके पर घर-घर में बाल-गोपाल की पूजा होती है। इस दौरान लोग बाल गोपाल को उनकी मन-पसंद की चीजें अर्पित करते हैं। हिंदू धर्म मान्यता के अनुसार जन्माष्टमी से पहले अगर कुछ खास चीजों को घर पर लाया जाए तो इससे घर में सुख-समृद्धि आती है और साथ ही आसपास सकारात्मक माहौल बना रहता है। अगर आप इस साल जन्माष्टमी की तैयारी जल्दी ही शुरू करने वाले हैं तो ये जान लें कि घर में पहले से ही कौन सी चीजें लाकर रख देना शुभ होता है?जन्माष्टमी से पहले घर में लाएं ये चीजें-1. बांसुरी भगवान कृष्ण को बांसुरी के बिना अधूरा ही माना जाएगा। ऐसे में जन्माष्टमी से पहले घर में अगर छोटी सी बांसुरी लाई जाए तो ये बहुत ही शुभ होता है। आप अपनी पसंद...