नई दिल्ली, सितम्बर 3 -- 4 सितंबर 2026 को देशभर में जन्माष्टमी मनाई जाएगी। इस दिन तमाम लोग अपनी श्रद्धा के अनुसार व्रत रखते हैं और रात 12 बजे भगवान श्रीकृष्ण के जन्म के बाद पूजा करते हैं। अगर आप जन्माष्टमी पर पहली बार व्रत रखने जा रहे हैं तो कुछ खास बातों पर विशेष ध्यान दें। कई लोग व्रत के खाने को लेकर बहुत कन्फ्यूजन दिखते हैं। नियम के हिसाब से जानें कि जन्माष्टमी के व्रत में क्या खा सकते हैं और किन चीजों से इस दौरान दूरी बनानी चाहिए?जन्माष्टमी के व्रत में क्या खा सकते हैं? जन्माष्टमी के व्रत को लेकर अगर आप खाने की वजह से कन्फ्यूजन हो रहे हैं तो इतना जान लें कि अगर आप फलाहार व्रत रखने वाले हैं तो दिन भर भूखे रहने की जरूरत नहीं है। आप अपने हिसाब से सीजनल फल, दूध और ड्राई फ्रूट्स वगैरह ले सकते हैं। फल में आप केला, सेब, अनार या फिर नाशपाती वग...