नई दिल्ली, अगस्त 31 -- Janmashtami 2026: जन्माष्टमी का त्योहार देशभर में धूमधाम से मनाया जाता है। इस खास मौके पर बड़ी संख्या में श्रद्धालु भगवान श्रीकृष्ण के दर्शन के लिए उनके मंदिरों का रुख करते हैं। अगर आप भी इस जन्माष्टमी पर मथुरा या वृंदावन जाने का प्लान बना रहे हैं, तो कुछ जरूरी बातों को पहले से गांठ बांध लें। इस साल जन्माष्टमी 4 सितंबर, शुक्रवार को मनाई जाएगी। ऐसे में वीकेंड का फायदा उठाते हुए कई लोग मथुरा-वृंदावन घूमने और मंदिरों में दर्शन का प्लान बना सकते हैं। अगर आप भी प्लानिंग कर रहे हैं, तो जरूरी बातों को पहले जान लीजिए।कब मनाई जाएगी जन्माष्टमी जन्माष्टमी 4 सितंबर को देशभर में मनाई जाएगी लेकिन कुछ पंचांग के अनुसार 5 सितंबर को भी कुछ जगहों पर मना सकते हैं। हालांकि, मंदिर में श्रीकृष्ण से जुड़े कार्यक्रम 4 सितंबर को आयोजित किए ज...