Janmashtami 2026: जन्माष्टमी पर भद्रा-पंचक नहीं डालेंगे पूजा में अड़चन, जानें राहुकाल कब रहेगा
नई दिल्ली, सितम्बर 4 -- Janmashtami 2026: आज 4 सितंबर को देशभर में जन्माष्टमी मनाई जा रही है। भगवान श्रीकृष्ण के जन्मोत्सव को लेकर घरों और मंदिरों में तैयारियां पूरी हो चुकी हैं। दिनभर व्रत रखने के बाद रात में कान्हा के जन्म का इंतजार रहेगा। इस बीच भक्तों के मन में एक सवाल है कि जन्माष्टमी की पूजा में भद्रा या पंचक का कोई असर तो नहीं रहेगा? राहत की बात यह है कि इस बार जन्माष्टमी की रात की पूजा में भद्रा और पंचक बाधा नहीं डालेंगे। हालांकि शुक्रवार होने के कारण राहुकाल जरूर रहेगा, लेकिन इसका असर आधी रात होने वाली कृष्ण जन्म की पूजा पर नहीं पड़ेगा। पंचांग के अनुसार 4 सितंबर को कृष्ण पक्ष की अष्टमी तिथि रात 12:13 बजे तक रहेगी। इसी दिन रोहिणी नक्षत्र भी है, जिसका भगवान श्रीकृष्ण के जन्म से खास संबंध माना जाता है। यही वजह है कि इस साल की जन्माष...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.