नई दिल्ली, जुलाई 23 -- तमिलनाडु के सीएम की पहली और एक्टर विजय की आखिरी फिल्म जन नायकन (Jana Nayagan Review in Hindi) सिनेमाघरों में रिलीज हो गई है। हिंदी में इस फिल्म का नाम जन नेता है। विजय के दमदार एक्शन से भरपूर इस फिल्म की कहानी भी दमदार हैं। इस फिल्म में एक सफल फिल्म के सारे एलिमेंट्स नजर आते हैं।एक्शन, सस्पेंस और इमोशन्स से भरी है विजय की जन नायकन फिल्म में एक्शन है, सस्पेंस है, इमोशनल ड्रामा और एक खतरनाक खलनायक भी है। इस तरह फिल्म में वो सब है जो एक फिल्म को सफल बनाता है। फिल्म को शुरुआत में लिख कर आता है इलेक्शन 2026....एक गांव है जहां लोग गुंडों के डर से वोट नहीं देते हैं। एक पुलिसवाला उन्हें वोट देने के लिए कहता है। गांववालों का डर निकालने के लिए पुलिसवाला उन्हें थलापति (वेट्री कोंडान) की कहानी सुनाता है।मास एंटरटेनर है थलापति व...