Jamui News: 350 लीटर देसी शराब व बाइक के साथ एक तस्कर गिरफ्तार
जमुई, जुलाई 15 -- Jamui News: सिकंदरा। निज प्रतिनिधि शराब तस्करों के विरुद्ध चलाए जा रहे विशेष अभियान के तहत बुधवार को सिकंदरा थाने की पुलिस ने थाना क्षेत्र के बालाडीह गांव स्थित पहाड़ी इलाके में छापेमारी कर एक शराब तस्कर को गिरफ्तार किया। जानकारी देते हुए सिकंदरा थानाध्यक्ष विकास कुमार ने बताया कि गिरफ्तार तस्कर की पहचान मानपुर गांव निवासी पंकज कुमार, पिता सूरज चौधरी जो थाना चंद्रदीप का रहने वाला है। थानाध्यक्ष ने बताया कि गुप्त सूचना के आधार पर सिकंदरा थाने की पुलिस के द्वारा आरोपी के कब्जे से लगभग 350 लीटर देशी शराब एवं तस्करी में प्रयुक्त एक बाइक बरामद की है। पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर जब्त सामान को अपने कब्जे में लेकर थाना लाया। यह भी पढ़ें- Bhagalpur News: लखीसराय: पथुआ गंगा कछार से 70 लीटर देसी शराब के साथ तस्कर गिरफ्तार मामले मे...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.