Jamui News: 300 साल पुरानी परंपरा के अनुसार गुगुलडीह में एक दिन बाद मनाई गई दीपावली
जमुई, नवम्बर 10 -- Jamui News: बरहट । निज संवाददाता 300 वर्ष पुरानी परंपरा के अनुसार प्रखंड के गुगुलडीह पंचायत में एक दिन बाद 9 नवंबर को धूमधाम से दीपावली मनाई गई। 300 वर्षों से चली आ रही इस अनूठी परंपरा के पीछे मां काली की स्थापना, तांत्रिक पद्धति से होने वाली विशेष पूजा और महानिशा अनुष्ठान की धार्मिक मान्यता जुड़ी बताई जाती है। खास बात यह है कि परंपरा की यह विरासत आज भी पूरी श्रद्धा के साथ कायम है और गांव के सभी समुदाय इसमें बढ़-चढ़कर भागीदारी निभाते हैं। ग्रामीणों के अनुसार करीब तीन शताब्दी पहले जमींदारी व्यवस्था के दौरान धमना के कुमार वैद्यनाथ सिंह इस क्षेत्र के जमींदार थे। उन्हीं के समय गुगुलडीह में मां काली मंदिर की स्थापना हुई और तांत्रिक पद्धति से पूजा-अर्चना की शुरुआत की गई।तभी से गांव में परंपरागत तिथि से एक दिन बाद दीपावली मनाने क...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.