जमुई, अगस्त 29 -- Jamui News: झाझा। नगर संवाददाता झाझा शहर के लिए एक और महत्वपूर्ण विकास कार्य जल्द धरातल पर उतरने जा रहा है। लगभग 22.7 एकड़ क्षेत्र में फैले झाझा में रेलवे के तीन तालाबों के सौंदर्यीकरण एवं विकास की योजना तैयार की गई है। पिछले लगभग 25 वर्षों से इन तालाबों की समुचित सफाई नहीं हो सकी और न ही व्यवस्थित रूप से मत्स्य पालन का कार्य किया गया। लंबे समय से उपेक्षित पड़े इन तालाबों को अब नए एवं आकर्षक स्वरूप में विकसित किया जाएगा। रेलवे की योजना के तहत तीनों तालाबों की क्त्रमबद्ध तरीके से चरणवार सफाई कराई जाएगी। इसके साथ ही तालाबों में वैज्ञानिक तरीके से मत्स्य पालन एवं मत्स्य बीज उत्पादन को बढ़ावा देने की व्यवस्था की जाएगी, जिससे तालाबों का बेहतर एवं उत्पादक उपयोग भी सुनिश्चित हो सकेगा। यह भी पढ़ें- Gaya News: दो साल बाद भी अधूरा ता...