जमुई, अक्टूबर 15 -- Jamui News: जमुई। निज संवाददाता फाइलेरिया उन्मूलन कार्यक्रम को प्रभावी बनाने के उद्देश्य से गुरुवार को जमुई प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र में प्रखंड समन्वय समिति की बैठक आयोजित की गई। प्रभारी चिकित्सा पदाधिकारी की अध्यक्षता में आयोजित इस बैठक में रात्रि रक्त पट्ट संग्रह अभियान की तैयारियों की समीक्षा की गई तथा इसे सफल बनाने को लेकर संबंधित विभागों के बीच समन्वय पर जोर दिया गया। निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार, आगामी 22 अक्टूबर से 31 अक्टूबर 2026 तक प्रखंड के तीन ग्रामीण क्षेत्र अगहरा, इन्दपै और नीमनवादा में रात्रि रक्त पट्ट संग्रह किया जाएगा। इस अभियान के माध्यम से फाइलेरिया संक्रमण की पहचान के लिए रक्त के नमूने एकत्र किए जाएंगे, ताकि बीमारी की स्थिति का पता लगाने और उसके उन्मूलन की दिशा में आवश्यक कदम उठाए जा सकें। यह भी पढ...