Jamui News: 20 सूत्री मांगों को लेकर माकपा का धरना, भ्रष्टाचार के खिलाफ खोला मोर्चा
जमुई, जुलाई 17 -- Jamui News: सिकंदरा। निज प्रतिनिधि कम्युनिस्ट पार्टी (मार्क्सवादी) की सिकंदरा लोकल कमेटी के बैनर तले शुक्त्रवार को प्रखंड सह अंचल कार्यालय के समक्ष 20 सूत्री मांगों को लेकर धरना-प्रदर्शन किया गया। धरना की अध्यक्षता कामरेड नोखेलाल सिंह ने की। बड़ी संख्या में महिला एवं पुरुष कार्यकर्ताओं ने भाग लेकर प्रशासन के खिलाफ नारेबाजी की। धरना को संबोधित करते हुए नोखेलाल सिंह ने प्रखंड मुख्यालय में प्रधानमंत्री आवास योजना, मनरेगा, दाखिल-खारिज एवं परिमार्जन में भ्रष्टाचार का आरोप लगाया। उन्होंने इन मामलों के लिए अंचल अधिकारी को जिम्मेदार ठहराते हुए जांच और कार्रवाई की मांग की। वहीं जन वितरण प्रणाली में कथित अनियमितताओं के लिए प्रखंड आपूर्ति पदाधिकारी को जिम्मेदार बताते हुए व्यवस्था में सुधार की मांग उठाई। जिला सचिव कामरेड नागेश्वर प्र...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.