जमुई, नवम्बर 4 -- Jamui News: सोनो। निज संवाददाता सोनो प्रखंड के मानधाता स्थित ऐतिहासिक पंचमुखी हनुमान मंदिर परिसर में आयोजित सात दिवसीय श्रीमदभागवत कथा सप्ताह ज्ञान महायज्ञ के चौथे दिन सोमवार की रात भक्ति, आस्था और अध्यात्म का अदभुत त्रिवेणी संगम देखने को मिला। 'श्रीकृष्ण गोविंद हरे मुरारी...' के भजनों के बीच जब भगवान श्रीकृष्ण की विहंगम और अलौकिक झांकी निकाली गई, तो पूरा यज्ञ पंडाल तालियों की गड़गड़ाहट और गगनभेदी जयकारों से गुंजायमान हो उठा। मुख्य व्यासपीठ से कथा का रसपान कराते हुए सुप्रसिद्ध कथावाचक आचार्य पंडित रविशंकर पांडेय ने भगवान श्रीकृष्ण की बाल लीलाओं, माखन चोरी और कंस वध के दिव्य प्रसंगों की ऐसी मार्मिक व्याख्या की कि उपस्थित श्रद्धालु भावविभोर होकर झूम उठे। आध्यात्मिक चेतना को जागृत करते हुए आचार्य रविशंकर पांडेय ने प्रवचन के द...