Jamui News: हृदय दिवस पर विशेष : सरकारी अस्पतालों में मुफ्त ईसीजी सुविधा बनी लोगों के लिए वरदान, एक साल में करीब 12 हजार मरीजों को मिला लाभ
जमुई, सितम्बर 29 -- Jamui News: जमुई । निज संवाददाता सरकारी अस्पतालों में मरीजों को बेहतर और सुलभ स्वास्थ्य सुविधा उपलब्ध कराने की दिशा में मुफ्त ईसीजी जांच की सुविधा लोगों के लिए काफी लाभकारी साबित हो रही है। खासकर गरीब और जरूरतमंद मरीजों को इसका सीधा फायदा मिल रहा है। पिछले एक साल में करीब 12 हजार मरीजों की मुफ्त ईसीजी जांच की गई। उक्त जानकारी सदर अस्पताल में कार्यरत मो शमीम अख्तर ने दी। उन्होंने ने बताया कि सीने में दर्द, सांस लेने में तकलीफ, धड़कन अनियमित होने, चक्कर आने और ब्लड प्रेशर से संबंधित परेशानी वाले मरीजों की चिकित्सकों की सलाह पर ईसीजी जांच कराई जाती है। सरकारी अस्पताल में यह सुविधा निशुल्क उपलब्ध होने के कारण मरीजों को निजी जांच केंद्रों पर होने वाले खर्च से राहत मिल रही है। यह भी पढ़ें- Bhagalpur News: हृदय दिवस पर विशेष ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.