जमुई, सितम्बर 1 -- Jamui News: अलीगंज , निज संवाददाता प्रखंड क्षेत्र के हिलसा गांव में सोमवार को कांग्रेस के वरिष्ठ नेता एवं समाजसेवी स्व. प्रभुदयाल सिंह उर्फ प्रभु बाबू की द्वितीय पुण्यतिथि श्रद्धा और सम्मान के साथ मनाई गई। इस अवसर पर बड़ी संख्या में स्थानीय लोग, कांग्रेस कार्यकर्ता, सामाजिक कार्यकर्ता एवं गणमान्य लोगों ने कार्यक्त्रम में शामिल होकर स्व. प्रभु बाबू को भावभीनी श्रद्धांजलि अर्पित की। कार्यक्रम की शुरुआत स्व. प्रभुदयाल सिंह के तैलचित्र पर माल्यार्पण एवं पुष्प अर्पित कर की गई। उपस्थित लोगों ने दो मिनट का मौन रखकर दिवंगत आत्मा की शांति के लिए प्रार्थना की। साथ ही उनके सामाजिक जीवन, विचारों और समाज के प्रति किए गए कार्यों को याद करते हुए उनके बताए रास्ते पर चलने का संकल्प लिया। यह भी पढ़ें- पुण्यतिथि पर याद किए गए भाकपा नेता इस...