Jamui News: हिजाब हटाने और फीस को लेकर छात्राओं का हंगामा
जमुई, जुलाई 31 -- Jamui News: जमुई। हिन्दुस्तान प्रतिनिधि जमुई के खैरा प्रखंड के गरही स्थित 2 उच्च विद्यालय में छात्राओं ने जमकर हंगामा किया। छात्राओं और उनके अभिभावकों ने विद्यालय की प्राचार्य पर गंभीर आरोप लगाए। छात्राओं का आरोप है कि विद्यालय की प्राचार्य नंदनी मैडम उन्हें चेहरे से हिजाब हटाकर विद्यालय आने के लिए कहती हैं। छात्राओं का कहना है कि यदि वे हिजाब पहनकर स्कूल आती हैं तो उन्हें पढ़ाई करने से मना किया जाता है। इस मामले को लेकर विद्यालय पहुंचे अभिभावकों ने भी नाराजगी जताते हुए विरोध दर्ज कराया।
छात्राओं के आरोप छात्राओं ने आरोप लगाया कि प्राचार्य कई बार उनके साथ अभद्र व्यवहार करती हैं और विरोध करने पर हाथ भी उठाती हैं।
फीस वसूली में धोखाधड़ी विद्यालय की 11वीं और 12वीं कक्षा की छात्राओं ने फीस वसूली को लेकर भी गंभीर आरोप लगाए ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.