जमुई, जुलाई 19 -- Jamui News: जमुई। निज संवाददाता जिले के मलयपुर थाना क्षेत्र अंतर्गत कटौना के पास शनिवार और रविवार की मध्य रात्रि हाईवा के चकमा देने पर तेज रफ्तार मैजिक वाहन असंतुलित होकर सड़क किनारे पलट कर दुर्घटनाग्रस्त हो गई। इस दुर्घटना में मैजिक वाहन पर सवार बच्चे व महिलाएं समेत 25 लोगों में से पांच लोग घायल हो गए। स्थानीय लोगों की मदद से पांचों घायल को इलाज के लिए सदर अस्पताल में भर्ती कराया गया। इधर दुर्घटना के बाद दुर्घटनाग्रस्त मैजिक वाहन को स्थानीय लोगों के सहयोग से उठाया गया। घायलों की पहचान बेगूसराय जिला निवासी रमेश चौरसिया और उनकी पत्नी सोनी देवी व पुत्री अंजली कुमारी के अलावा अनीता देवी और जीवा चौरसिया के रूप में हुई है। यह भी पढ़ें- Bhagalpur News: हाईवा द्वारा चकमा देने पर तेज रफ्तार मैजिक वाहन पलटी, देवघर से लौट रहे पांच ...