Jamui News: हाईवा की टक्कर से बिजली पोल टूटा, विद्युत आपूर्ति बाधित
जमुई, अक्टूबर 7 -- Jamui News: सिकंदरा । निज प्रतिनिधि बुधवार की सुबह सिकंदरा पुरानी चौक के समीप उस समय अफरा-तफरी मच गई, जब जमुई की ओर से गिट्टी लदा एक 18 चक्का हाईवा ट्रक अनियंत्रित होकर बिजली के पोल से जा टकराया। ट्रक की जोरदार टक्कर से बिजली का पोल टूटकर सड़क पर गिर गया। पोल के गिरने से सड़क किनारे लगा एक पेड़ भी सड़क किनारे आ गिरा। जानकारी के अनुसार 18 चक्का हाईवा ट्रक पर गिट्टी लादकर जमुई से सिकंदरा की ओर आ रहा था। इसी दौरान सिकंदरा पुरानी चौक के समीप चालक का ट्रक पर नियंत्रण नहीं रहा और हाईवा बिजली के पोल से टकरा गया। टक्कर इतनी जोरदार थी कि बिजली का पोल टूटकर सड़क पर गिर पड़ा। पोल गिरने के कारण आसपास के क्षेत्र की विद्युत आपूर्ति बाधित हो गई। वहीं बिजली का पोल और पेड़ सड़क पर गिरने से सड़क किनारे लगा चाऊमीन का ठेला और वहां खड़ी एक बाइक भी बु...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.