जमुई, अगस्त 11 -- Jamui News: खैरा । निज संवाददाता गरही थाना क्षेत्र में हत्या के प्रयास के मामले में फरार चल रहे तीन नामजद आरोपितों को गरही थाना पुलिस ने गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार आरोपितों की पहचान तेतरियाटांड़ निवासी फुलो मियां, आजाद मियां और मुन्ना मियां के रूप में हुई है।पुलिस के अनुसार, तीनों आरोपित हत्या के प्रयास से जुड़े एक मामले में प्राथमिकी के बाद से फरार चल रहे थे। उनकी गिरफ्तारी के लिए पुलिस लगातार छापेमारी और अन्य कार्रवाई कर रही थी। इसी दौरान पुलिस ने तीनों को पकड़ लिया।गरही थानाध्यक्ष विपिन चंद्र पालटा ने बताया कि तीनों के खिलाफ थाने में हत्या के प्रयास से संबंधित प्राथमिकी दर्ज है। गिरफ्तारी के बाद आरोपितों से घटना को लेकर पूछताछ की जा रही है। पुलिस मामले में शामिल अन्य लोगों की भूमिका की भी जांच कर रही है।

हिंदी हिन्दुस्त...