जमुई, अक्टूबर 8 -- Jamui News: जमुई, निज संवाददाता जिले के गरीब और जरूरतमंद मरीजों के लिए जमुई सदर अस्पताल महत्वपूर्ण स्वास्थ्य केंद्र है। यहां हड्डी से जुड़ी बीमारी, फ्रैक्चर, सड़क दुर्घटना में घायल होने और जोड़ों के दर्द से परेशान मरीज इलाज के लिए पहुंचते हैं। अस्पताल में हड्डी रोग विशेषज्ञ का एक पद स्वीकृत है और इस पद पर एक चिकित्सक की तैनाती है। ऐसे में सवाल उठता है कि मरीजों की संख्या के अनुपात में उपलब्ध चिकित्सक और उपचार की सुविधाएं कितनी पर्याप्त हैं। हड्डी रोग विभाग का ओपीडी सप्ताह में तीन दिन चलता है। सप्ताह के लगभग 130 से 150 मरीज इलाज के लिए सदर अस्पताल पहुंचे है। ओपीडी में आने वाले मरीजों में हड्डी टूटने, पुरानी चोट, कमर दर्द, घुटने के दर्द और जोड़ों से संबंधित समस्याओं से पीड़ित लोग शामिल है। साथ ही सप्ताह के अन्य दिनों में उनका ...