Jamui News: सड़क निर्माण में अनियमितता पर ग्रामीणों ने जताया विरोध
जमुई, अक्टूबर 12 -- Jamui News: चकाई । निज प्रतिनिधि चकाई - सरोन ग्रामीण सड़क से छछूडीह जाने वाली नवनिर्मित सड़क के निर्माण में अनियमितता और घटिया सामग्री के इस्तेमाल का मामला सामने आया है । सड़क निर्माण में अनियमितता एवं गुणवत्ता के अभाव से नाराज ग्रामीणों ने मौके पर मौजूद कनीय अभियंता अमर कुमार के सामने सड़क को हाथ से उखाड़कर विरोध जताया। ग्रामीणों ने निर्माण कार्य के गुणवत्ता की उच्चस्तरीय जांच करने की मांग की। स्थानीय ग्रामीण व भाजपा मंडल अध्यक्ष कृष्ण कुमार गुप्ता ने बताया कि योजना के तहत ग्रामीण सड़क में 900 मीटर पीसीसी और 600 मीटर पिचिंग का काम होना था। लेकिन संवेदक द्वारा सड़क निर्माण में निर्धारित मानकों के अनुरूप लेयर में काम नहीं किया गया और निर्माण में खानापूर्ति की गई। उन्होंने कहा कि पीसीसी निर्माण में घटिया सामग्री का इस्तेमाल किय...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.