जमुई, जुलाई 11 -- Jamui News: जमुई । एक प्रतिनिधि लगभग चार हजार आबादी वाला शहर का भछियार के लोग कई तरह की समस्या से जुझ रहे है। इस वार्ड में पड़ने वाला मुख्य सड़क पूरी तरह बदहाल होने के कारण आने-जाने वाले लोगों को परेशानी होती है। साथ ही इस मार्ग में जाम की स्थिति भी काफी भयावह रूप ले रखी है। वहीं इस वार्ड में सबसे बड़ी समस्या जल निकासी भी है। साथ ही वार्ड के अंदर कई गली में सड़क का निर्माण नहीं हो पाया है। मोहल्ला में लाईट की कोई व्यवस्था नहीं है। मोहल्ला का नाला पूरी तरह जाम पड़ा हुआ है। लोगों को घरों तक पहुंचने के लिए गंदे पानी में घुसकर जाना पड़ता है। लोगों को उम्मीद होती है कि अब उनके मोहल्ला की सभी समस्या दूर होगी लेकिन उनकी समस्या जस की तस बनी हुई है।

समस्याओं का समाधान समस्याओं को दूर करने के लिए ना तो वार्ड पार्षद और न ही नगर परिषद के...