Jamui News: सड़क किनारे आम का पेड़ गिरा, बाइक क्षतिग्रस्त; बकरी की मौत
जमुई, अक्टूबर 7 -- Jamui News: खैरा । निज संवाददाता खैरा प्रखंड के दरिमा गांव में सड़क किनारे खड़ा आम का पेड़ अचानक गिर गया। पेड़ के पास खड़ा एक व्यक्ति पेड़ को गिरता देख बाइक छोड़कर किसी तरह वहां से निकल गया। पेड़ की चपेट में आने से बाइक पूरी तरह क्षतिग्रस्त हो गई। वहीं, सड़क किनारे चल रही एक बकरी और एक खस्सी भी पेड़ की चपेट में आ गई, जिससे दोनों की मौके पर ही मौत हो गई। स्थानीय लोगों ने सड़क किनारे खड़े पुराने और जर्जर पेड़ों की समय रहते जांच कराने और जरूरत पड़ने पर उन्हें हटाने की मांग की है। लोगों का कहना है कि पहले भी इस मार्ग पर पेड़ गिरने की घटना में एक व्यक्ति गंभीर रूप से घायल हो चुका है। ऐसे में प्रशासन और वन विभाग को सड़क किनारे खड़े बड़े और पुराने पेड़ों पर ध्यान देने की जरूरत है, ताकि भविष्य में किसी बड़ी दुर्घटना को रोका जा सके।
हिंदी हिन्दुस्...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.