Jamui News: स्व. मदन सिंह मेमोरियल फुटबॉल टूर्नामेंट के दूसरे मैच में समस्तीपुर ने भागलपुर को हराया
जमुई, अक्टूबर 23 -- Jamui News: गिद्धौर । निज संवाददाता प्रखंड के कोल्हुआ पंचायत अंतर्गत धोबघट खेल मैदान में चल रहे स्व. मदन सिंह स्मृति मेमोरियल फुटबॉल टूर्नामेंट का दूसरा मैच शुक्त्रवार को भागलपुर एफसी बनाम समस्तीपुर वीएफसी के बीच खेला गया। मध्यांतर से पूर्व दोनों टीमों ने दमदार खेल दिखाते हुए 1-1 गोल कर बराबरी पर आ गई। जवाबी कार्रवाई में जद्दोजहद के बाद समस्तीपुर ने दूसरा गोल दागकर 2-1 की बढ़त बना ली। अंतत: समस्तीपुर की टीम ने भागलपुर को 2-1 से हराकर मैच जीत लिया। मैच में बतौर अतिथि झारखंड के चतरा जिले के एडीजे रणधीर सिंह मौजूद रहे। खेल समाप्ति के बाद मैन ऑफ द मैच का खिताब एडीजे रणधीर सिंह के हाथों समस्तीपुर के गोलकीपर गुलशन कुमार को दिया गया। यह भी पढ़ें- Jamui News: गिद्धौर के धोबघट में स्व. मदन सिंह मेमोरियल फुटबॉल टूर्नामेंट का आगाज...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.