जमुई, अगस्त 12 -- Jamui News: खैरा । निज संवाददाता स्वतंत्रता दिवस के मद्देनजर बुधवार को खैरा प्रखंड मुख्यालय में तिरंगा यात्रा निकाली गई। यात्रा प्लस टू हाई स्कूल खैरा परिसर से शुरू होकर दुर्गा मंदिर खैरा होते हुए पुन: प्लस टू हाई स्कूल खैरा पहुंचकर समाप्त हुई। तिरंगा यात्रा में प्रखंड विकास पदाधिकारी शेखर सुमन, मनरेगा पदाधिकारी अमरेंद्र कुमार, वरीय उपसमाहर्ता जमुई सावन कुमार , बाल विकास परियोजना पदाधिकारी नीलम कुमारी तथा खैरा थानाध्यक्ष संजय कुमार सहित अन्य पदाधिकारी शामिल थे । यात्रा में प्रखंड के पांच विद्यालयों के छात्र-छात्राओं ने उत्साहपूर्वक भाग लिया। इसमें प्लस टू हाई स्कूल खैरा, प्लस टू परियोजना बालिका उच्च विद्यालय खैरा, कन्या मध्य विद्यालय खैरा, मध्य विद्यालय खैरा तथा कस्तूरबा विद्यालय के बच्चे शामिल थे। यह भी पढ़ें- Begusarai...