Jamui News: सोनो चौक के पास बाइक की टक्कर से युवक का टूटा पैर
जमुई, अक्टूबर 14 -- Jamui News: जमुई। निज संवाददाता सोनो प्रखंड के सोनो चौक के पास सड़क किनारे खड़े युवक को तेज रफ्तार बाइक ने जोरदार टक्कर मार दी। इस दुर्घटना में युवक का एक पैर फ्रैक्चर हो गया और शरीर के अन्य हिस्सों पर चोट लगने से वह बुरी तरह घायल हो गया। स्थानीय लोगों की मदद से घायल युवक को इलाज के लिए सोनो स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती कराया गया, जहां से मंगलवार की रात 8:30 बजे बेहतर इलाज के लिए सदर अस्पताल लाया गया। घायल युवक की पहचान खुशहालडीह मंझरो गांव निवासी फुलेसर यादव के पुत्र सुनील यादव के रूप में हुई है। घायल युवक ने बताया कि वह बाइक से किसी काम को लेकर सोनो बाजार आये थे और सड़क किनारे खड़े थे, इसी दौरान तेज रफ्तार बाइक आई और अनियंत्रित होकर ज़ोरदार टक्कर मार दी। यह भी पढ़ें- Jamui News: बाइक-ई-रिक्शा की टक्कर में तीन घायल जिससे वे ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.