जमुई, सितम्बर 28 -- Jamui News: सिकंदरा । निज प्रतिनिधि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी के मुख्यमंत्री एवं प्रधानमंत्री के रूप में देश सेवा के 25 वर्ष पूर्ण होने पर सेवा संकल्प अभियान के तहत सिकंदरा विधानसभा अंतर्गत मां नेतुला मंदिर कुमार में सोमवार को स्वच्छता अभियान एवं वृक्षारोपण कार्यक्त्रम का आयोजन किया गया। जिसमें भाजपा जिला अध्यक्ष प्रोफेसर दुर्गा प्रसाद केसरी के नेतृत्व में यह कार्यक्त्रम आयोजित किया गया। सर्वप्रथम कार्यक्त्रम शुरू होने से पहले मां नेतुला मंदिर के प्रांगण में स्वच्छता अभियान चलाया गया। तत्पश्चात मंदिर से सटे तालाब के पश्चिमी तट पर वृक्षारोपण कर पर्यावरण की सुरक्षा हेतु समाज को सतत जागरूक रहते हुए अगली पीढ़ी को सुरक्षित पर्यावरण देने का संकल्प लिया गया। इस कार्यक्त्रम में पूर्व जिलाध्यक्ष नवल किशोर सिंह, भाजपा नेता हरद...