जमुई, अक्टूबर 24 -- Jamui News: गिद्धौर । निज संवाददाता मुख्यमंत्री के बैगलेस डे सुरक्षित शनिवार के तहत गिद्धौर प्रखंड के सरकारी विद्यालयों में शनिवार को सड़क सुरक्षा जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किया गया। शिक्षकों ने मॉक ड्रिल के माध्यम से विद्यार्थियों को सड़क दुर्घटनाओं के खतरों और बचाव के उपायों की जानकारी दी। विद्यालय प्रधान और फोकल शिक्षकों ने बच्चों को यातायात नियम, सुरक्षित आवागमन और यातायात संकेतों की पहचान के बारे में बताया। बाल प्रेरकों को अपने विद्यालय और गांव में भी लोगों को जागरूक करने की अपील की गई। बच्चों को सड़क सुरक्षा नियमों का पालन करने की शपथ भी दिलाई गई। फोकल शिक्षक बटेश्वर राम, संजय रजक, युगल किशोर रजक, संजीव कुमार ने बताया कि हमेशा बाएं चलें, हेलमेट-सीट बेल्ट का प्रयोग करें, गति सीमा का पालन करें। यह भी पढ़ें- Bhagalpur ...