जमुई, अक्टूबर 18 -- Jamui News: सिमुलतला । निज संवाददाता दुर्गा पूजा शांति एवं सौहार्दपूर्ण वातावरण में मनाने वस सुरक्षा व्यवस्था बनाए रखने के लिए शनिवार को पुलिस अधीक्षक विश्वजीत दयाल के निर्देश पर सर्किल इंस्पेक्टर अरुण कुमार के देखरेख में सिमुलतला थाना अध्यक्ष रूबी कुमारी ने अपनी पुलिस टीम एवं सशस्त्र सीमा बल सिमुलतला के जवान के साथ सिमुलतला क्षेत्र में फ्लैग मार्च किया। इससे लोगों को सुरक्षा का भरोसा दिलाया। इस दौरान पुलिसकर्मी एवं सशस्त्र सीमा बल के जवान फ्लैग मार्च करते गए सिमुलतला बाजार टेलवा बाजार सहित कई पूजा स्थल पर पहुंचे। इस दौरान सर्किल इंस्पेक्टर अरुण कुमार ने पूजा कमेटी के सदस्यों एवं क्षेत्र के लोगों से आग्रह किया की दुर्गा पूजा को आपसी भाईचारा और सोहर पूर्वक मनाएं। यह भी पढ़ें- Jahanabad News: दुर्गा पूजा को लेकर काको में...