Jamui News: सिमुलतला आवासीय विद्यालय की सामान्य सभा पुनर्गठित 22 सदस्य नामित
जमुई, अक्टूबर 29 -- Jamui News: गिद्धौर। निज संवाददाता जमुई जिले के सिमुलतला आवासीय विद्यालय का संचालन करने वाली सिमुलतला शिक्षा सोसाईटी की सामान्य सभा का पुनर्गठन बिहार सरकार के शिक्षा विभाग के दिशा-निर्देश में कर दिया गया है। बिहार शिक्षा विभाग ने 27 अक्टूबर को आदेश जारी कर 22 सदस्यों को नामित किया है। इनमें कई विश्वविद्यालयों के कुलपति, सैनिक स्कूल के प्राचार्य, प्रोफेसर और शिक्षाविद शामिल हैं। इनका कार्यकाल 3 वर्षों के लिए मान्य होगा। इधर इस 22 सदस्यीय सामान्य सभा समिति में गिद्धौर के गंगरा गांव निवासी युवा समाजसेवी कल्याण सिंह को शामिल किए जाने पर शिक्षाविदों प्रबुद्धजनों एवं समाज सेवियों में हर्ष व्याप्त है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.