जमुई, नवम्बर 20 -- Jamui News: सिकंदरा । निज प्रतिनिधि बिहार विधानसभा के अध्यक्ष डॉ. प्रेम कुमार का शुक्त्रवार को सिकंदरा चौक स्थित वैष्णवी दुर्गा मंदिर के समीप भाजपा कार्यकर्ताओं और स्थानीय गणमान्य लोगों द्वारा भव्य स्वागत किया गया। पटना से सिकंदरा होते चारण गांव में आयोजित जरासंध जयंती समारोह में शामिल होने के लिए जा रहे थे। भाजपा जिलाध्यक्ष प्रोफेसर दुर्गा प्रसाद केशरी के नेतृत्व में कार्यकर्ताओं ने गगनभेदी नारों के साथ विधानसभा अध्यक्ष का भव्य अभिनंदन किया गया। इस दौरान उन्हें पुष्पगुच्छ भेंट कर तथा अंगवस्त्र, शाल और फूल-माला पहनाकर सम्मानित किया गया। स्वागत कार्यक्त्रम में भाजपा जिला उपाध्यक्ष अनिल कुमार दीक्षित, जिला कोषाध्यक्ष अजय पासवान, कृष्ण कुमार चंद्रवंशी, जिला अल्पसंख्यक सेल अध्यक्ष ताहिर अंसारी, मंडल अध्यक्ष अखिलेश पांडे, पव...