Jamui News: सिंगारपुर में छत पर गिरा 11 केवी तार: परिवार बाल-बाल बचा, ग्रामीणों ने लाइन हटाने की मांग की
जमुई, जुलाई 12 -- Jamui News: खैरा ।निज संवाददाता प्रखंड के सिंगारपुर गांव में रविवार सुबह एक बड़ा हादसा टल गया। यहां 11 केवी हाई टेंशन बिजली का तार टूटकर एक मकान की छत पर गिर गया। संयोगवश, घटना के समय घर में मौजूद परिवार के सभी सदस्य सुरक्षित रहे। सूचना मिलने के बाद बिजली विभाग की टीम मौके पर पहुंची और मरम्मत कार्य शुरू किया। इस दौरान खैरा क्षेत्र की विद्युत आपूर्ति लगभग तीन घंटे तक बाधित रही।
घटना का विवरण घटना गांव निवासी रामानंद सिंह के मकान की छत पर हुई। रविवार सुबह अचानक 11 केवी का तार टूटकर गिरा। गनीमत रही कि घटना के समय परिवार के सभी सदस्य घर के अंदर मौजूद थे और कोई भी व्यक्ति करंट की चपेट में नहीं आया।
ग्रामीणों की चिंता ग्रामीणों ने बताया कि सिंगारपुर गांव में तीन दर्जन से अधिक घरों के ऊपर से 11 केवी की हाई टेंशन लाइन गुजर रही ...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.