जमुई, अगस्त 29 -- Jamui News: झाझा । निज प्रतिनिधि सावन के पवित्र महीने के अंतिम दिन सावन पूर्णिमा के अवसर पर शुक्रवार को झाझा नगर एवं प्रखंड क्षेत्र के विभिन्न शिवालयों में श्रद्धालुओं की भारी भीड़ उमड़ी। सुबह से ही भगवान शिव की पूजा-अर्चना और जलाभिषेक के लिए भक्त मंदिरों में पहुंचने लगे। दिन चढ़ने के साथ मंदिरों में श्रद्धालुओं की संख्या बढ़ती गई। हर-हर महादेव और बोल बम के जयघोष से पूरा वातावरण भक्तिमय बना रहा। यह भी पढ़ें- सावन पूर्णिमा: शिवालयों में लगते रहे बोल बम के जयकारे श्रद्धालुओं की भीड़ झाझा के प्रसिद्ध यक्षराज स्थान, पिपराडीह स्थित शिव मंदिर, बस स्टैंड स्थित शिव मंदिर सहित अन्य मंदिरों में श्रद्धालुओं की भीड़ लगी रही। भक्तों ने भगवान शिव का जलाभिषेक कर बेलपत्र, फूल, धतूरा, भांग सहित विभिन्न पूजन सामग्री अर्पित की। श्रद्धालुओं ने वि...