जमुई, जुलाई 30 -- Jamui News: बरहट । निज संवाददाता सावन के पहले दिन गुरुवार को पतनेश्वर धाम मंदिर में श्रद्धालुओं की भीड़ उमड़ पड़ी। सुबह होते ही मंदिर परिसर हर-हर महादेव के नारों से गूंजने लगा ।श्रद्धालु किउल नदी में स्नान कर बाबा भोले व माता पार्वती को जलाभिषेक करने के लिए व्याकुल दिखे । सरकारी पूजा समाप्त होते ही श्रद्धालु मंदिर में प्रवेश कर पूजा-अर्चना में जुट गये। भीड़ को देखते हुए पूजा कमेटी एवं क्षत्रिय महासभा के सदस्यों द्वारा महिला व पुरुष श्रद्धालुओं को अलग-अलग कतार बद्ध किया गया था। पहली पूजा होने के कारण मंदिर के पुजारी द्वारा सभी भक्तों को एक साथ कतार बद्ध खड़ा कर वैदिक मंत्रोचार के साथ जलाभिषेक कराया गया। इस दौरान पूरा मंदिर परिसर हर-हर महादेव के नारों से गुंजायमान रहा। पहली पूजा होने के कारण मंदिर में अत्यधिक भीड़ देखी गई। बाबा ...