जमुई, जुलाई 10 -- Jamui News: लक्ष्मीपुर । निज संवाददाता लक्ष्मीपुर के मटिया बाजार में सामुदायिक शौचालय नहीं रहने से बाजार आने या अन्य लोगों को भारी परेशानी का सामना करना पड़ता है।जबकि प्रखंड के बाजारों में मटिया बाजार व्यस्त और भीड़ भाड़ वाला बाजार है। जहां प्रखंड के अधिकांश पंचायत के ग्रामीण मटिया बाजार आया जाया करते हैं। जो काम के अनुसार बाजार में रुका करते हैं। जिसे आपात स्थिति में काफी परेशानी का सामान करना पड़ता है। विशेषकर महिलाओं को भारी परेशानी का सामना करना पड़ता है। विशेष परिस्थिति में महिलाएं जंगल झाड़ी का सहारा लेती है।जो जोखिम भरा होता है। इसके बाद मटिया बाजार से सुदूर ग्रामीण क्षेत्र के लिए छोटे छोटे यात्री वाहन खुला करते हैं।जिसका इंतजार ग्रामीण क्षेत्र के यात्री गण इंतजार किया करते हैं। वैसे लोगों को भी शौचालय की आवश्यकता पड़ती ...