Jamui News: साइबर कैफे में पुलिस की छापेमारी, चार हिरासत में
जमुई, सितम्बर 2 -- Jamui News: बरहट । निज संवाददाता बरहट थाना क्षेत्र के पांड़ो बाजार स्थित एक साइबर कैफे में मंगलवार को पुलिस ने छापेमारी कर चार लोगों को हिरासत में लिया। सभी लोगों को पुलिस अभिरक्षा में थाना लाया गया जहां सबों से पुछताछ की जा रही है। जानकारी के अनुसार बरहट थानाध्यक्ष को कथित कैफे में मूल दस्तावेजों से छेड़छाड़ कर गलत तरीके से आधार कार्ड तैयार किए जाने की सूचना मिली थी। गलत तरीके से आधार कार्ड बनाए जाने की सूचना मिलने के बाद पुलिस ने पहले मामले का सत्यापन किया।
पुलिस कार्यवाही इसके बाद मंगलवार को पुलिस टीम दल-बल के साथ साइबर कैफे में छापेमारी कर इलेक्ट्रिक उपकरण सहित चार लोगों को हिरासत में लिया जिससे पूछताछ की जा रही है। जानकारी के अनुसार पुलिस ने कैफे से दो लैपटॉप, एक मॉर्फो मशीन, एक बैग, आधार कार्ड समेत कई महत्वपूर्ण दस्...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.