Jamui News: सर्पदंश से किशोर की मौत
जमुई, अगस्त 15 -- Jamui News: खैरा । निज संवाददाता खैरा थाना क्षेत्र के हरदीमोह गांव में सर्पदंश से 15 वर्षीय किशोर की मौत हो गई। मृतक की पहचान हरदीमोह गांव निवासी परमेश्वर पंडित के पुत्र निवेश कुमार के रूप में हुई है। घटना के बाद परिजनों में कोहराम मच गया। परिजनों के अनुसार, निवेश कुमार गुरुवार रात अपनी मां के साथ घर में सो रहा था। रात करीब 12 बजे सोने के दौरान घोड़ाकरैत सांप ने उसे डंस लिया। सांप के डंसने के बाद परिजन उसे आनन-फानन में इलाज के लिए सदर अस्पताल जमुई लेकर पहुंचे। वहां चिकित्सकों ने इलाज शुरू किया, लेकिन इलाज के दौरान उसकी तबीयत लगातार बिगड़ती चली गई।चिकित्सकों ने बेहतर इलाज के लिए उसे रेफर करने की सलाह दी। इसके बाद परिजन उसे शेखपुरा लेकर जा रहे थे, लेकिन रास्ते में ही निवेश की मौत हो गई। घटना की सूचना स्थानीय पुलिस को दी गई, ...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.