जमुई, अक्टूबर 7 -- Jamui News: जमुई । निज संवाददाता सदर अस्पताल में महिला स्वास्थ्य सेवाओं का हाल बेहाल है। सदर अस्पताल होने के कारण जिले के विभिन्न प्रखंडों से महिला मरीज का प्रत्येक दिन काफी संख्या में इलाज के लिए पहुंचे है। लेकिन महिला चिकित्सक की कमी होने के कारण मरीजों को परेशानी का सामना करना पड़ता है। सदर अस्पताल से मिली जानकारी के अनुसार सदर अस्पताल में महिला चिकित्सक स्वीकृत दो पद है। जबकि सदर अस्पताल में फिलवक्त चार महिला चिकित्सक कार्यरत है। जिसमें दो महिला चिकित्सक प्रतिनियुक्ती पर है। अस्पताल प्रबंधक बताते है कि सदर अस्पताल में प्रतिदिन 12 से 14 गर्भवती महिला का प्रसव होता है। जबकि 3 से 4 गर्भवती महिला ऑपरेशन भी किया जाता है। उन्होंने बताया कि प्रसव कक्ष में आधुनिक सुविधा मरीजों को दिया जाता है जबकि सदर अस्पताल का ऑपरेशनी रूम ...